पुष्कर राज

पुष्कर राजस्थान में विश्व प्रशिद्ध जगत पिता ब्रिह्माजी का भव्य मंदिर है ! जिसे देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक साल भर आते रहते है ! कार्तिक के महीने मे यहाँ विशेष मेला लगता है , जिसमे विदेशी सैलानियों के आलावा पूरे भारत व राजस्थान के दूर दराज़ के लोग भी इस मेले को देखने व ब्रिह्मा जी के दर्शन करते है !
और यहाँ स्थित पवित्र सरोवर मे स्नान दान आदि करते है इस सरोवर के चारो और ५२ घाट बने है , जो अनेको राजाओं के द्वारा बनवाये गए है ! अभी इस सरोवर का जीर्णोद्वार का कार्य चल रहा है ! सरोवर से पश्चिम दिशा में स्थित पहाड़ी पर माँ सावित्री जी का भव्य मंदिर विराजमान है
इस मंदिर पर आने-जाने मै करीब १ घंटा समय लगता है , पहाड़ी के
ऊपर से पुष्कर शहर का नजारा बड़ा ही सुन्दर दिखता है! यहाँ से
सरोवर का भव्य द्र्शियाव्लोकन होता है !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें